By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Ananya Pandey Workout: अनन्या पांडे ने अपने कैरियर की शुरूआत 2019 में की थी। वहीं अगर उनके फिटनेस की बात करें तो अनन्या पांडे खुद को फिट रखने के लिए काफी तरह के व्यायाम करती हैं। इसके साथ ही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस खाने की भी बहुत शौकीन हैं वहीं खाने का शौक रखने वाली अनन्या आपना वार्क आउट करना कभी नहीं छोड़ती हैं। अगर आप भी अनन्या पांडे का वार्क आउट प्लेन जानना चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको उनके वार्क आउट और उनकी डाइट के बारे में बताएंगे।
अनन्या अपने दिन की शुरुआत ग्रीन जूस के साथ करती हैं। जिसके बाद वो ब्रेकफास्ट में आमलेट और ब्लैक कॉफी के साथ बटर टोस्ट का सेवन करती हैं। बात लंच की कि जाएं तो अनन्या लंच में ताजी सब्जियों के साथ चिकन सैंडविच खाना पसंद करती हैं।इसके अलावा शाम में सनैक्स में वो एक कप ब्लैक कॉफी के साथ सूखे मेवे खाती हैं। वहीं डिनर में अनन्या सूप और ग्रिल्ड फिश या चिकन का सेवन करना पसंद करती हैं।