By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : June 24, 2025 5:06 PM IST
Dry Hair Care Tips:मौसम बदलते ही सबसे पहला असर हमारे बालों पर दिखता है। हवा में नमी की कमी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से बाल रूखे, बेजान और टूटने लगते हैं। ऊपर से अगर आप बहुत गर्म या बहुत ठंडे पानी से बाल धोते हैं, तो बालों की सेहत और बिगड़ जाती है। ऐसे में सबसे बेहतर है गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करना। शैम्पू के बाद कंडीशनर ज़रूर लगाएं क्योंकि ये बालों की खोई नमी लौटाने में मदद करता है।इसके अलावा, हफ्ते में कम से कम दो बार बालों में तेल से मालिश करें।
नारियल, जैतून या बादाम का तेल- जो भी आपको सूट करे- उसे हल्का गुनगुना करके स्कैल्प में अच्छे से लगाएं। इससे न सिर्फ बालों को पोषण मिलेगा बल्कि आपको रिलैक्सिंग फील भी होगा। साथ ही, धूप या बारिश में बाहर निकलते वक्त बालों को स्कार्फ या कैप से ज़रूर ढकें। इससे बाल न सिर्फ सूखे रहेंगे बल्कि उनकी शाइन और हेल्थ भी बनी रहेगी।