Winter Tips: सर्दियों में इन चीजों को तुरंत अपने घर से बाहर फेंके, Watch Video

सर्दियों में अपने आप का कैसे रखें ख्याल, ठंड के मौसम में आज ही इन वस्तुओं को अपने घर से बाहर फेंके।

WrittenBy

Published by: Nikhil Khattar | Published : November 29, 2022 5:55 PM IST

Winter Health Tips: सर्दियों में हम अपनी त्वचा और सेहत को सही रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। ठंड में अपने आपको गरम रखने के लिए तरह-तरह की चीज़ों का सेवन भी करते हैं लेकिन जिन चीज़ों का इस्तेमाल हम कर रहे हैं क्या वह वास्तव में हमारी सेहत के लिए सही हैं ? इस वीडियो में हम आपको कुछ बातें बतांएगे जो आप सर्दियों में कर सकते हैं और अपनी सेहत को और बेहतर कर सकते हैं।

चिक्की - सर्दियां आते ही हम गुर की बनी चिक्की खाना पसंद करते हैं। हो क्यों न ये हमें स्वाद तो लगती हैं ही बल्कि सर्दियों में हमें गरम भी रखती हैं। चिक्की में गुर और भुनी हुई मूंगफली होती हैं जो हमें ऊर्जा भी देती हैं। लेकिन क्या आप जानते है की आज कल चिक्की की शेल्फ लाइफ बढ़ने के लिए उसने चीनी का उपयोग किया जा रहा है जिस वजह से चिक्की एक अच्छा विकल्प नहीं रहा हैं। तो जब भी चिक्की लें उसमे चीनी है या नहीं एक बार ज़रूर पढ़ लें।
बॉडी लोशन - सर्दियों में हमारी त्वचा अक्सर सुख जाती हैं और हम उसे ठीक करने के लिए अक्षत कोई भी बॉडी लोशन लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की इन बॉडी लोशन में हार्मफुल चेमिकल्स होते है जो कुछ समय बाद आपकी त्वचा को खराब करते हैं। बाजार से हमेशा केमिकल फ्री लोशन ही लें या फिर सफ़ेद टिल का तेल, बादाम का तेल या कोकोनट आयल का ही इस्तेमाल करें। आप चाहें तो एलोविरा, ग्लिसरीन और आलमंड आयल को मिला कर भी अपनी त्वचा पे लगा सकते हैं।
हीटर -ज़्यादा ठंड आते ही उत्तर भारत में या मध्य भारत में लोग अक्षत रूम हीटर का इस्तेमा करते है। इससे आपको गर्मी मिलती हैं। हीटर का इस्तेमाल कम से कम करें। जो हीटर ऑक्सीजन को जलाते हैं उनका इस्तेमाल बिल्कु न करें। अगर रूम हीटर का इस्तेमाल करना ही है तो आयल हीटर का इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा से मॉइस्चर कम निकलते हैं।
च्वनप्राश - आप लोगों ने बचपन में च्यवनप्राश ज़रूर खाया होगा। ये ज़्यादातर बच्चों को दिया जाया हैं क्यों की इसमें अनेक जड़ीबूटियां होती हैं जो बच्चों के इम्मुनिसिस्टेम को ताकतवर बनती हैं। लेकिन इनमे अनचाहे स्वीटनर या चीनी मिली होती हैं जो हमारी सेहत को खराब करती हैं। हमेशा बिना चीनी वाला च्यवनप्राश ही खरीदें या आप गुड़ वाला भी ले सकते हैं। लेकिन अगर आपका शरीर गरम रहता हैं तो इसका इस्तेमाल न करें। च्यवनप्राश को रात में गरम दूध के साथ लें इससे आपको और बेहतर नतीजे मिल सख्त हैं।
लिप बाम- सर्दियों में पानी की कमी के कारण हमारे होंठ सूखने लगते है और कभी-कभी इनमे क्रैक्स भी आ जाते हैं। हम तब इन्हे बचाने के लिए लिप बाम लगाते हैं। हम हमेशा कोई पेट्रोलियम जेली लगते हैं। लेकिन यह हमारे लिप्स ठीक नहीं खराब करता हैं। इसे लगाने से हमारे लिप्स काले पढ़ जाते हैं। ऐसे में आपको देसी घी का इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो इसमें गुलाब जल भी डाल के मिला सकते हैं। इससे उसमे एक शुश्बु आ जाती हैं।
तो आज ही आपने घर से इन्हे हटाएं और नेचुरल चीज़ों का ही इस्तेमाल करें।