By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Nikhil Khattar | Published : November 11, 2022 3:22 PM IST
Vestibular Hypofunction: जाने माने एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में एक इवेंट पे अपनी बीमारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन (Vestibular Hypofunction) नामक बीमारी से ग्रस्त हैं। जिसका वह इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया की इस बीमारी से उनकी बॉडी का बैलेंस बिगड़ गया था। जिसके चलते उन्हें अपने काम से भी ब्रेक लेना पड़ा था। आज हम आपको पहले ये बताएँगे की वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन होता क्या है। दरअसल यह बीमारी इंसान के कान के अंदर होती हैं। यह एक तरह का डिसऑर्डर है। जिसमे व्यक्ति को अपने दिमाग तक संकेत पहुँचने में दिक़्क़त होती हैं। दरअसल हमारा वेस्टिबुलर सिस्टम का काम हमारी आखों, नाक और कान के बीच संतुलन बनाए रखना होता हैं। जिसके बिगड़ने पर आपका मानसिक संतुलन भी बिगड़ जाता हैं और आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
इस बीमारी में मरीज़ को बेचैनी होने लगती हैं। उसे अपना संतुलन बनाने में दिक़्क़त आती हैं। जिस वजह से उसे चलने में दिक़्क़त आती हैं। इस बीमारी से अक्सर मरीज़ को दस्त या उल्टी भी होने लगती हैं।
अन्य लक्षण -
दिल का ठीक से धड़कना
बेचैनी होना या घबराहट होना
बार बार उल्टी होना
पेट का खराब होना
ठीक से खाना न खा पाना
चक्कर आना
अपने बैठने के तरीक़े पे ध्यान रखें
दिन में दो बार एक्सरसाइज ज़रूर करें
इस बीमारी में सर को एक बार नीचे लेकर जाएं और फिर ऊपर की ओर
ऐसे में अपनी आंखों और सुनने की शक्ति की जांच करवाए
इसके साथ-साथ अपने बैलेंस और इमेजिंग का टेस्ट ज़रूर काराएं
अगर परेशानी की शुरुआत हो या परेशानी बढ़ जाए तो अपने डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं