hamburger icon
A
Read in English

शराब पीने वाले सावधान! WHO ने किया ये खतरनाक खुलासा, Watch Video

शराब और बीयर जैसी एल्कोहल वाली ड्रिंक्स पीने से माउथ और थ्रोट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर, लिवर कैंसर, ऐसोफैगस कैंसर समेत 7 तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 10, 2023 11:33 AM IST

Cancer: कैंसर और शराब को लेकर WHO का खतरनाक और चौंकाने वाला दावा सामने आया है। दरअसल WHO का कहना है कि शराब की पहली बूंद के साथ ही कैंसर का खतरा शुरू हो जाता है। इसलिए  शराब की कितनी भी Quantity को इंसान के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है। द लैंसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित WHO के एक बयान के मुताबिक "जब शराब पीने की बात आती है, तो ऐसी कोई सेफ क्वांटिटी नहीं है जो स्वास्थ्य को प्रभावित न करे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना पीते हैं। पीने वाले के स्वास्थ्य के लिए जोखिम किसी भी मादक पेय की पहली बूंद से शुरू हो जाता है।रिपोर्ट के मुताबिक एक हालिया स्टडी में खुलासा हुआ है कि एल्कोहल और कैंसर का सीधा लिंक होता है। शराब और बीयर जैसी एल्कोहल वाली ड्रिंक्स पीने से माउथ और थ्रोट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर, लिवर कैंसर, ऐसोफैगस कैंसर समेत 7 तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

Related Videos

Related News