By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Alcohol Causes Cancer: आपको लगता है कि सिर्फ एक-आध पैग आपकी सेहत पर कोई असर नहीं डालता? सोचिए फिर से! अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च की हाल ही में आई रिपोर्ट से एक डरावना सच सामने रखा है—हर घूंट शराब आपको कैंसर के करीब ले जा सकता है। और ये सिर्फ बड़ा खतरा नहीं, बल्कि 6 अलग-अलग तरह के कैंसर की बात हो रही है। आज के इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि कैसे शराब पीना, चाहे कम हो या ज्यादा, आपके लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है।
हर बार जब आप शराब का ग्लास उठाते हैं, तो सोचिए कि वो सिर्फ आपके लिवर को नहीं, बल्कि आपके शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन यहां एक और चौंकाने वाली बात है—अगर आप अभी शराब छोड़ देते हैं, तो इन जानलेवा बीमारियों का खतरा 8% तक कम हो सकता है।