Coronavirus: चीन के बाद अब भारत में इस नए वेरिएंट ने दी दस्तक, जानें क्या हैं लक्षण

भारत में  ओमिक्रॉन के बीएफ 7 वैरिएंट के चार मामले सामने आए हैं। इस वैरिएंट के लक्षण भी कोविड 19 के सबसे आम लक्षण बताए जा रहे हैं। 

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 22, 2022 2:02 PM IST

Coronavirus: कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ और अब एक बार फिर कोविड के बढ़ते हुए मामलों ने दुनिया का चिंता बढ़ा दी है। चीन, जापान, अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, अमेरिका जैसे देशों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।  बताया जा रहा है कि चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 (Omicron BF.7) और बीएफ.12 (BF.12) के मामले अब भारत में भी दिखने लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भारत में  ओमिक्रॉन के बीएफ 7 वैरिएंट के चार मामले सामने आए हैं। इस वैरिएंट के लक्षण भी कोविड 19 के सबसे आम लक्षण बताए जा रहे हैं।