hamburger icon
A
Read in English

चीन के बाद अब भारत में मिला HMPV वायरस का केस, जानें किसे है ज्यादा खतरा?

चीन के बाद अब भारत में भी एक नए वायरस की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। बेंगलुरु में इसका पहला मामला सामने आया है। जानिए क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के उपाय।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 6, 2025 1:29 PM IST

HMPV Case In India: कोविड-19 के बाद अब एक और नया वायरस चिंता का कारण बन रहा है। चीन के बाद अब HMPV यानी ह्यूमन मेटा-पन्यूमो वायरस का मामला भारत में भी सामने आया है। बेंगलुरु के एक अस्पताल में आठ महीने की बच्ची में इस वायरस की पुष्टि हुई है। तो आखिर यह वायरस कितना खतरनाक हो सकता है, इसके लक्षण क्या हैं, और इससे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? बता रहे हैं Dr. Sourabh Pahuja, Senior Consultant, Pulmonary Medicine, Amrita Hospital, से

वहीं एक रिपोर्ट्स की मानें तो स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले पर नजर रखी है और दिल्ली समेत देशभर के अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हेल्थ विभाग की मीटिंग के बाद अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के हर मामले की रिपोर्ट तुरंत IHIP पोर्टल पर अपलोड की जाए।