hamburger icon
A
Read in English

आखिर एक्ट्रेस कंगना रनौत चांदी के गिलास में क्यों पीती हैं पानी?

क्या कंगना रनौत का चांदी के गिलास से पानी पीना महज एक स्टाइल स्टेटमेंट है, या इसके पीछे छिपा है कोई खास कारण? जानें, क्या कहता है आयुर्वेद।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 21, 2025 6:16 PM IST

Kangana Ranaut Emergency: क्या आपने देखा है कंगना रनौत को हाथ में चांदी का गिलास लिए? सोशल मीडिया पर ये खूब ट्रेंड कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंगना ऐसा क्यों करती हैं? सोर्सेस की मानें तो कंगना ने बताया कि उनकी मौसी ने उन्हें ये गिलास गिफ्ट किया था। लेकिन असली वजह है आयुर्वेद। आयुर्वेद के मुताबिक, चांदी का पानी शरीर को ठंडक देता है, पित्त दोष को कंट्रोल करता है और गुस्से को शांत करता है।

अगर आपको जल्दी गुस्सा आता है या तनाव रहता है, तो चांदी का पानी आपको राहत दे सकता है। यह दिमाग को शांत करता है और शरीर का तापमान संतुलित रखता है। चांदी में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है और पाचन तंत्र को बेहतर करता है।