hamburger icon
A
Read in English

बच्चों में मोबइल की लत को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीका

Mobile Ki Aadat Kaise Chudwayein: बच्चों की मोबाइल की लत उनकी सेहत और सोचने-समझने की क्षमता पर बुरा असर डाल रही है। Dr. Ish Anand का कहना है कि रूटीन सेट कर और आउटडोर एक्टिविटीज़ बढ़ाकर इस लत को छुड़ाया जा सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 11, 2024 3:31 PM IST

Mobile Addiction in Kids: आजकल बच्चे छोटे हों या बड़े, मोबाइल फोन उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। जैसे ही उनके हाथ से फोन लिया जाता है, उनका गुस्सा और रोना पैरेंट्स के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। लेकिन मोबाइल की ये लत न सिर्फ उनकी सोचने-समझने की क्षमता पर असर डालती है, बल्कि उनकी आंखों और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालती है। बच्चों को इस आदत से दूर रखना मुश्किल तो है, लेकिन नामुमकिन नहीं।

Sir Ganga Ram Hospital के Neurology Co-Chairperson Dr. Ish Anand का कहना है कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए पैरेंट्स को एक स्ट्रिक्ट रूटीन बनाना चाहिए। बच्चे के दिनभर के शेड्यूल में खेलकूद और फैमिली टाइम शामिल करें। इसके अलावा, पैरेंट्स को खुद भी मोबाइल का इस्तेमाल बच्चों के सामने कम करना चाहिए। Dr. Anand ने सलाह दी कि "बच्चों को टेक्नोलॉजी के साथ-साथ आउटडोर एक्टिविटीज़ और किताबों की ओर प्रेरित करना जरूरी है।" ऐसा करने से धीरे-धीरे बच्चे की ये आदत छूट सकती है।