सर्दियों में वजाइना की ड्राइनेस को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों में वजाइना की ड्राइनेस को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
Vagina Ki Dryness Kaise Dur Karein: सर्दियों में वेजाइनल ड्राइनेस की समस्या महिलाओं के लिए असहजता और संक्रमण का कारण बन सकती है। जानें, इससे बचने के आसान उपाय और स्वस्थ रहने के टिप्स।
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 11, 2024 10:44 AM IST
Vagina Dryness Causes: सर्दियों में वेजाइनल ड्राइनेस एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। योनि में सूखापन केवल असहजता तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह जलन, खुजली और बार-बार होने वाले इंफेक्शन की वजह भी बन सकता है। हार्मोनल बदलाव, जैसे मेनोपॉज, प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग, इस समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं। एस्ट्रोजन लेवल कम होने से योनि की नमी खत्म हो जाती है, जिससे सूखापन महसूस होता है।
इसके अलावा, दवाओं के साइड-इफेक्ट्स भी एक बड़ा कारण हैं। डिप्रेशन, कैंसर या एलर्जी की दवाएं योनि की नमी को प्रभावित कर सकती हैं। लाइफस्टाइल फैक्टर्स, जैसे स्मोकिंग, स्ट्रेस और खराब खानपान, समस्या को और बढ़ाते हैं। सर्दियों में पानी कम पीना और शरीर का सही तरीके से हाइड्रेटेड न रहना भी ड्राइनेस की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए, समय रहते इसके कारणों को पहचानें और घरेलू नुस्खों, संतुलित डाइट और डॉक्टर की सलाह से इसका समाधान करें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.