By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Cold Cough Remedies: फरवरी की शुरुआत होते ही मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में धूप, सुबह-शाम हल्की सर्दी और हवा में नमी – ये सब मिलकर कई तरह की बीमारियों को जन्म दे रहे हैं। खासकर सीजनल फ्लू और वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिनमें बुखार, खांसी, गले में खराश की शिकायत देखी जा रही है। लेकिन क्या ये सिर्फ आम सर्दी-जुकाम है या फ्लू का गंभीर संक्रमण?
फ्लू के लक्षण – क्या पहचानें?
तेज बुखार और ठंड लगना
सिरदर्द और शरीर में दर्द
गले में खराश और खांसी
नाक बहना या बंद होना
लगातार थकान और कमजोरी
फ्लू यानी इन्फ्लूएंजा एक वायरल संक्रमण है, जो बदलते मौसम में तेजी से फैलता है। खासतौर पर कमजोर इम्युनिटी वाले लोग, छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग इसकी चपेट में जल्दी आते हैं। अगर लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.