By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Bulging Disc: क्या आपने कभी ऐसा दर्द महसूस किया है कि उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाए? जी हां, कुछ ऐसा ही फेस कर रही हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, बता दें, वो ‘बल्जिंग डिस्क’ नाम की परेशानी जूझ रही हैं। आप सोच रहे होंगे, ये बल्जिंग डिस्क क्या चीज़ है?
बल्जिंग डिस्क असल में हमारी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसमें रीढ़ की डिस्क का अंदरूनी हिस्सा बाहर की ओर निकलने लगता है। ये डिस्क वैसे तो हमारे शरीर में शॉक एब्जॉर्बर की तरह काम करती है, लेकिन जब ये अपनी जगह से बाहर निकलने लगती है, तो नर्वस सिस्टम पर दबाव डालती है, और यही दबाव शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द का कारण बनता है। अगर ये बल्जिंग डिस्क लोअर बैक में हो, तो दर्द हिप्स और जांघों तक जा सकता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.