इम्पोस्टर सिंड्रोम से जूझ रही हैं एक्ट्रेस अनन्या पांडे, जानें क्या है इसके लक्षण?

बॉलीवुड की एक ग्लैमरस एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने मेंटल हेल्थ स्ट्रगल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जानिए कैसे एक मशहूर सितारा भी खुद को लेकर अनकंफर्टेबल महसूस कर सकता है!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : October 7, 2024 7:07 PM IST

Imposter Syndrome: बॉलीवुड की ग्लैम गर्ल अनन्या पांडे ने हाल ही में अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अनन्या ने बताया कि वो इम्पोस्टर सिंड्रोम से जूझ रही हैं! जी हां, ये वही अनन्या हैं जिनकी फिल्में और पॉपुलैरिटी हर तरफ छाई रहती है, लेकिन फिर भी वो खुद को लेकर अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर ये इम्पोस्टर सिंड्रोम होता क्या है और इससे कैसे डील किया जा सकता है।

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या ने बताया कि कई बार उन्हें ऐसा लगता है जैसे उनका नाम भी उनका नहीं है! जब वो खुद को किसी पोस्टर या फिल्म में देखती हैं, तो उन्हें ऐसा लगता है कि ये वो नहीं हैं। वो खुद को किसी तीसरे इंसान जैसा महसूस करती हैं। उन्हें लगता है कि वो जो कुछ भी कर रही हैं, वो उनकी मेहनत या काबिलियत का नहीं, बल्कि किस्मत का नतीजा है।