By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Vikrant Massey News: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपने करियर की बुलंदियों पर होते हुए फिल्मों से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। लेकिन क्यों? चलिए, इस पर बात करते हैं, और साथ ही समझते हैं कि 'करियर ब्रेक' हमारी सेहत और जिंदगी के लिए कितना ज़रूरी है।
विक्रांत ने कहा कि वो अब अपना वक्त अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं—एक अच्छा पिता, बेटा और पति बनने के लिए। और दोस्तों, ये सिर्फ उनके लिए नहीं, हम सबके लिए भी एक बड़ा सबक है। लाइफ में हर किसी को एक ब्रेक की ज़रूरत होती है, चाहे आप किसी भी प्रोफेशन में हों।
तो, करियर ब्रेक यानी क्या? आसान भाषा में कहें तो ये वो वक्त है जब आप अपने काम से कुछ समय के लिए दूर होते हैं। इसका मकसद सिर्फ आराम करना नहीं होता, बल्कि अपनी ज़िंदगी के बड़े सवालों पर फोकस करना होता है। आप सोचते हैं कि आप जो कर रहे हैं, क्या वो आपके लिए सही है या नहीं। ये समय आपके लिए होता है, सिर्फ आपके लिए।