By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Ram Kapoor Transformation: याद है वो क्यूट और चबी राम कपूर, जो टीवी सीरियल्स में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हमारा दिल जीत लेते थे? जी हां, वही राम कपूर, जो अपने वजन को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं थे, क्योंकि उनकी एक्टिंग ही इतनी दमदार थी। लेकिन अब, भाईसाहब ने जो ट्रांसफॉर्मेशन किया है, उसे देखकर तो आप भी हैरान रह जाएंगे!"
राम कपूर ने पूरे 30 किलो वजन घटा दिया है, वो भी सिर्फ 7 महीने में! सोचिए, ऐसा क्या खाया-पिया और किया, कि ये बदलाव हो गया? चलिए, उनकी फिटनेस जर्नी के पीछे की कहानी जानते हैं।
तो पहले राम कपूर का फॉर्मूला क्या था? आराम करो, खूब खाओ, और एक्टिंग में जान डाल दो! ‘कसमसे’ और ‘बड़ेअच्छेलगतेहैं’ में वो अपने क्यूट, फनी और रिलेटेबल अंदाज से सबके फेवरेट बन गए। लेकिन, वक्त के साथ उन्हें लगा कि हेल्दी होना जरूरी है। और भाई, जब सोचा तो क्या कमाल कर दिखाया!