By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 5, 2025 11:40 PM IST
Babil Khan Mental Health:बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं जो लोगों को चौंकाने वाली लगीं। वीडियो को लेकर अब कई तरह की बातें हो रही हैं, कुछ लोग उनकी बातों को समझने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस सबके बीच में जो सबसे अहम मुद्दा उभरकर आ रहा है, वो है मेंटल हेल्थ।
आजकल के यंगस्टर्स, खासकर टीनएजर्स, सोशल मीडिया के प्रेशर, ट्रोलिंग और बुलीइंग से जूझ रहे हैं। एक निगेटिव कमेंट या मीम भी किसी की मेंटल हेल्थ पर गहरा असर डाल सकता है। बाबिल का मामला हमें यही सोचने पर मजबूर करता है, क्या हम अपने आसपास के लोगों की मेंटल हेल्थ को लेकर उतने सेंसिटिव हैं जितना होना चाहिए?