By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Medically Verified By: Dr. Saphalta Baghmar
Tahira Kashyap Breast Cancer: एक बार कैंसर को हराने के बाद जब ज़िंदगी दोबारा पटरी पर आने लगती है, तो कोई नहीं चाहता कि वही डर फिर लौटे। लेकिन यही हुआ ताहिरा कश्यप के साथ। एक लेखक, फिल्ममेकर और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ना सिर्फ अपनी क्रिएटिविटी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि कैंसर सर्वाइवर के तौर पर भी लाखों लोगों को इंस्पायर कर चुकी हैं।
साल 2018 में उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर को हराया था। इलाज के दौरान उन्होंने बाल मुंडवाए, अपने सर्जरी के निशान शेयर किए और हर कदम पर पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ीं। लेकिन अब, 7 साल बाद वर्ल्ड हेल्थ डे पर उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए बताया कि कैंसर फिर से लौट आया है। इस खबर ने एक बार फिर लोगों के मन में चिंता और सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ब्रेस्ट कैंसर दोबारा क्यों होता है? क्या ये हर किसी के साथ हो सकता है? इसे दोबारा लौटने से कैसे रोका जाए? इन तमाम सवालों के जवाब दे रही हैं ऑनकोलॉजिस्ट डॉ. सफलता बाघमार, जो समझाती हैं कि कैंसर का वापस आना क्यों और किन परिस्थितियों में होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.