hamburger icon
A
Read in English

खुद को फिट रखने के लिए एक्टर अल्लू अर्जून रोज खाते हैं ये चीज

42 की उम्र में भी अल्लू अर्जुन की फिटनेस यंगस्टर्स को मात देती है। उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन हर किसी के लिए इंस्पिरेशन है। जानिए, उनकी एनर्जी और बॉडी का सीक्रेट क्या है!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 16, 2024 4:07 PM IST

Actor Allu Arjun Diet : साउथ सिनेमा के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि फिटनेस के लिए भी फैन्स के बीच फेमस हैं। 42 साल की उम्र में भी उनकी एनर्जी और बॉडी, यंगस्टर्स को इंस्पायर करती है। तो आखिर उनका सीक्रेट क्या है? आज आपको दिखाते हैं उनका डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन।
अल्लू अर्जुन की सुबह ट्रेडमिल पर 40 से 45 मिनट की जॉगिंग से शुरू होती है। ये न सिर्फ कैलोरी बर्न करoएनर्जी लेवल को भी बूस्ट करती है। उनकी डाइट प्रोटीन रिच फूड्स पर बेस्ड है। खासकर अंडे। ब्रेकफास्ट या डिनर, अंडे उनकी डाइट का हिस्सा होते हैं। अंडों में मौजूद कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम उनकी हेल्थ को मेंटेन रखने में मदद करते हैं। एक दिलचस्प बात यह है कि अल्लू अर्जुन को डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है। वो दूध, पनीर, और दही जैसी चीजों से दूर रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद लैक्टोज कुछ लोगों को सूट नहीं करता।