अभय देओल ने कराया साइटिका का ट्रीटमेंट, जानें क्या है स्टेम सेल थेरेपी

अगर कमर से पैरों तक जाने वाला तेज़ दर्द हर मूवमेंट में परेशानी देने लगे, तो ये सायटिका हो सकता है। इसी दर्द से जूझ चुके अभय देओल ने राहत के लिए स्टेम सेल थेरेपी का ज़िक्र किया

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 5, 2026 5:17 PM IST

Stem Cell Therapy:अगर कमर से उठकर दर्द सीधे पैरों तक जाने लगे, चलना-फिरना मुश्किल हो जाए और हर मूवमेंट में तकलीफ हो तो हो सकता है ये सायटिका हो। सायटिका कोई मामूली कमर दर्द नहीं, ये वो दर्द है जो नसों पर दबाव की वजह से होता है और कई बार घुटनों, यहां तक कि स्लिप डिस्क तक की परेशानी बना देता है। इसी सायटिका के दर्द से हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अभय देओल भी जूझ चुके हैं। अभय देओल ने अपनी Instagram पोस्ट में बताया कि सायटिका की वजह से उन्हें घुटनों और स्लिप डिस्क का भारी दर्द सहना पड़ा।” लेकिन इस दर्द से राहत के लिए अभय देओल ने जिस ट्रीटमेंट का जिक्र किया, उसका नाम है स्टेम सेल थेरेपी। और यही वजह है कि अब लोग जानना चाहते हैं आखिर ये स्टेम सेल थेरेपी है क्या?

स्टेम सेल थेरेपी एक एडवांस मेडिकल ट्रीटमेंट है,जिसमें खास तरह की cells यानी स्टेम सेल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये सेल्स शरीर की डैमेज हुई हड्डियों, नसों और टिश्यूज़ को रिपेयर करने में मदद करती हैं। इस थेरेपी का मकसद सिर्फ दर्द को कंट्रोल करना नहीं, बल्कि दर्द की जड़ तक जाकर शरीर की नैचुरल हीलिंग को एक्टिव करना होता है।