By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Medically Verified By: Dr. Sanjay Raina
Weight Loss Medicine: भारत में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है और अब ये किसी बड़ी बीमारी से कम नहीं लग रहा। लैंसेट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक 60% लोग मोटापे का शिकार हो सकते हैं। यही वजह है कि अब भारत वजन घटाने वाली दवाओं का बड़ा बाजार बनता जा रहा है।
पहले Ozempic दवा सुर्खियों में थी और अब अमेरिकी फार्मा कंपनी एलि लिली ने " Mounjaro" नाम की नई दवा भारत में लॉन्च कर दी है। यह कोई टेबलेट नहीं बल्कि इंजेक्शन के रूप में दी जाएगी। 2.5mg की एक वायल की कीमत 3,500 रुपये है, और पूरा इलाज हर महीने 14,000 से 17,500 रुपये तक का पड़ेगा। इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
अब सवाल ये है कि क्या ये दवा सच में वजन कम करेगी? और कैसे काम करती है? एक्सपर्ट्स ने इस पर क्या कहा, आइए जानते हैं!