Unhealthy Periods Symptoms: पीरियड्स महिलाओं की हेल्थ का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन हर बार का अनुभव एक जैसा नहीं होता। डॉ. के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान सिर्फ ब्लीडिंग नहीं होती। हार्मोनल बदलाव, मूड स्विंग, थकावट और ऐंठन भी होती है। पर अगर हर महीने बहुत ज़्यादा या बहुत कम ब्लीडिंग हो रही है, सिर्फ 1–2 दिन ही हल्का फ्लो आ रहा है, या फिर दर्द इतना तेज़ है कि बर्दाश्त करना मुश्किल हो तो ये बॉडी की तरफ से दिए जा रहे अलार्म सिग्नल्सहो सकते हैं। ऐसे लक्षण थायरॉइड, हार्मोनल गड़बड़ी, या यूटरस में फाइब्रॉइड्स का संकेत हो सकते हैं।
इसके अलावा अगर हर महीने पीरियड्स कभी जल्दी, कभी बहुत देर से आ रहे हैं। जैसे कभी 25 दिन का गैप, तो कभी 40 दिन तो ये भी साइकिल में गड़बड़ी मानी जाती है। इसकी वजह PCOD, स्ट्रेस या थायरॉइड जैसी समस्याएं हो सकती हैं। और अगर ये सब लगातार दो-तीन महीनों से हो रहा है, तो इसे इग्नोर करने की बजाय किसी गाइनकोलॉजिस्ट से सलाह लेना ज़रूरी है। क्योंकि दर्द सहना और पेनकिलर लेना हल नहीं है। सही समय पर जांच करवाना ही सबसे बेहतर रास्ता है।