सर्दियों में नाक से खून आने के पीछे ये हैं कारण, कैसे करें बचाव?

ठंड के मौसम में नाक से खून आने की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे हर उम्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं। जानिए, इस समस्या से बचने के उपाय और जरूरी सावधानियां।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : January 27, 2025 2:44 PM IST

Nose Bleeding Causes: ठंड का मौसम आते ही नाक से खून आने की समस्या यानी इपिस्टैक्सिस कई लोगों को परेशान करने लगती है। मेडिकल विशेषज्ञों के मुताबिक, ठंड के दौरान हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे नाक के अंदर सूखापन बढ़ता है और ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ने से वे फट सकती हैं। खासतौर पर ब्लड प्रेशर के मरीजों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसके अलावा, जुकाम और छींक के कारण नाक के अंदर प्रेशर बढ़ने से भी नाक से खून आने की संभावना रहती है।

नाक से खून आने के अन्य कारणों में बार-बार छींक आना, नाक को ज्यादा रगड़ना, या किसी तरह का इंफेक्शन शामिल हो सकता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नाक से खून आने की स्थिति में घबराने की बजाय नाक को हल्के से दबाएं और सिर को थोड़ा आगे झुकाकर रखें। अगर समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।