गर्मियों का तोहफा है तरबूज, जानें तरबूज खाने के फायदे

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तरबूज खाना शुरू हो जाता है इस मौसम में तरबूज का सेवन बहुत लाभकारी होता है इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन जिसमें ए बी और सी पाए जाते हैं।

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Updated : May 22, 2019 3:05 PM IST

तरबूज  खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।  गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तरबूज खाना शुरू हो जाता है। इस मौसम में तरबूज खाना बहुत लाभकारी होता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन जिसमें ए बी और सी पाए जाते हैं। तरबूज में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज तत्व मौजूद होते हैं। जो आपको कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। तरबूज में वियाग्रा की दवा जैसे गुण मौजूद होते हैं। तरबूज का सेवन सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। तरबूज के जूस को पीने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा में वृद्धि होती है। जो सेक्स की इच्छा को बढ़ाता है। तरबूज में पोटेशियम मैग्नीशियम के साथ-साथ अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में स्थित रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने का काम करता है। अधिक मोटापे से ग्रस्त लोगों में उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए तरबूज का सेवन लाभकारी साबित है।

Related News