शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं हेल्दी फैट

अभी तक लोग घी, मक्खन आदि खाने से घबराते थे। जबकि घी, मक्खन यानी फैट शरीर के लिए बहुत जरूरी है  आइए जानते हैं कि एक सामान्य व्यक्ति के शरीर को दिन भर में कितने फैट की जरूरत होती है

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : June 9, 2019 4:59 PM IST

अभी तक लोग घी, मक्‍खन आदि खाने से घबराते थे। पर शायद आप नहीं जानते कि घी, मक्‍खन यानी फैट भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि एक सामान्‍य व्‍यक्ति के शरीर को दिन भर में कितने फैट की जरूरत होती है। परंपरागत भारतीय रसोई में तेल, घी और मक्‍खन की खास उपयोगिता है। खासतौर से बढ़ते बच्‍चों की डाइट में तो इन्‍हें जरूर शामिल किया जाता है। सूखे मेवे और अन्‍य हेल्‍दी फैट भी उतने ही जरूरी हैं। आहार विशेषज्ञों का भी मानना है कि गुड फैट हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। जबकि इन्‍हें पूरी तरह से डाइट से बाहर कर देने से कई तरह की बीमारियों का जोखिम रहता है।

Related News