By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mini Dewan | Published : June 6, 2022 7:31 PM IST
Kathal ke beej ke fayde: फाइबर, विटामिन ओर कई पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल. इसके बीज को हम स्नैक्स या चटनी की तरह खाते है. कटहल ज़्यादातर गर्मियों में ही आता है. कुछ लोग इसे हेल्दी फ़ूड भी कहते है, तो आइए जानते है इसके फायदे और इसके बीज का कैसे करें सेवन.
कैसे करे सेवन -
1. कटहल के बीज को भुन कर खाए-
कटहल के बीजों को शाम की चाय के साथ स्नैक्स की तरह खाए, इसके लिए कटहल को एक पैन में दो चम्मच घी डालकर भून लें और फिर इसका मजा लें.
2. सब्जी बना कर खाए-
कटहल के बीजों से आप सब्जी भी बना सकते हैं, इसके लिए आप कटहल को उबाल लें और फिर सब्जी की ग्रेवी तैयार करें और इसमें उसे डालकर खाए.
3. कटहल के बीज को उबाल कर खाए-
आप इसके बीज को उबाल लें और नामक लगाकर खा लें, इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा
तो, इस गर्मी इन 3 तरीकों से कटहल खाएं और इनके फायदे उठाए.