Foods to Avoid During UTI : यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, बढ़ सकती है समस्या

Foods to avoid in UTI : यूरिनरी सिस्टम के हिस्से जैसे, यूरेथ्रा, ब्लैडर, किडनी में जब किसी भी तरह कोई इंफेक्शन होता है, तो उसे ही यूटीआई कहते हैं। यदि आप यूटीआई के लक्षणों को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कुछ फूड्स के सेवन से बचें।

Foods to Avoid During UTI : यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, बढ़ सकती है समस्या
Foods to Avoid During UTI : यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, बढ़ सकती है समस्या।

Written by Anshumala |Published : March 5, 2020 2:14 PM IST

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) सबसे ज्यादा महिलाओं को होती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि पुरुषों को यूटीआई की समस्या नहीं होती है। यूरिनरी सिस्टम के हिस्से जैसे, यूरेथ्रा, ब्लैडर, किडनी में जब किसी भी तरह कोई इंफेक्शन होता है, तो उसे ही यूटीआई कहते हैं। एक बार यूटीआई की समस्या हो जाए, तो यह दोबारा कभी भी हो सकता है। महिलाओं को यह समस्या इसलिए ज्यादा होती है, क्योंकि उनका यूरेथ्रा छोटा होता है। इससे ब्लैडर में बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगता है। अपने खाद्य पदार्थों में कुछ चीजों को शामिल ना करके आप यूटीआई के लक्षणों (Foods to avoid in UTI in hindi) को बढ़ने से रोक सकते हैं...

ई-कोलाई बैक्टीरिया है यूटीआई का कारण

यूटीआई होने के लिए मुख्य बैक्टीरिया ई-कोलाई (E-coli) जिम्मेदार है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन कई कारणों से हो सकता है, जिसमें यूरिनरी ट्रैक्ट का आकार बदलना, कॉन्ट्रासेप्टिक पिल्स का लगातार सेवन, प्रेग्नेंसी, मेनोपॉज, साफ-सफाई का ख्याल ना रखना आदि।

यूरिन इंफेक्शन में आएंगे ये घरेलू उपाय काम, पेशाब में जलन और दर्द से मिलेगा तुरंत छुटकारा

Also Read

More News

यूटीआई के लक्षण (Symptoms of UTI in Hindi) 

यूटीआई (urinary tract infection) होने पर आपको पेशाब करते समय तेज दर्द, जलन, पेशाब में खून आना, उल्टी, कमर दर्द, बुखार, थकान आदि लक्षण नजर आ सकते हैं। यदि आप यूटीआई के लक्षणों को कम कर, इसे और बढ़ने से रोकना चाहते हैं, तो कुछ फूड्स का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। ये फूड्स यूटीआई को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। जानें, कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (Foods to avoid during UTI) के दौरान नहीं करना चाहिए।

कैफीन

यूटीआई होने पर कैफीन का सेवन बंद कर दें, क्योंकि इससे आपके ब्लैडर में जलन हो सकता है। यूटीआई के लक्षण अधिक तीव्र हो सकते हैं। कैफीन ब्लैडर में इंफेक्शन भी बढ़ाता है। कैफीन की जगह आप अधिक पानी या क्रैनबेरी जूस पिएं। जितना लिक्विड डाइट लेंगे, बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकलेगा, जिससे इंफेक्शन जल्दी ठीक होगा।

एल्कोहल

यूटीआई होने पर एल्कोहल का सेवन करने से बचें। एल्कोहल पेट और ब्लैडर में जलन बढ़ाकर इंफेक्शन की समस्या को गंभीर बना देता है।

बार-बार होता है यूरिन इंफेक्शन, इन घरेलू उपचार से पाएं दर्द और जलन से छुटकारा

सिट्रस फ्रूट्स

सिट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फलों के सेवन से भी बचें, क्योंकि इनमें एसिड अधिक होता है, जो ब्लैडर में बैक्टीरिया का विकास तेजी से करता है।

मसालेदार खाद्य पदार्थ

तैलीय खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में एसिड लेवल बढ़ता है, जिससे बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं। यूटीआई के इंफेक्शन को बढ़ाने के लिए ये काफी है। ऑयली और मसालेदार फूड्स का सेवन कुछ दिन बंद कर दें।

मीठे पेय पदार्थ

यूटीआई होने पर मीठे पेय पदार्थों को पीने से भी बचना चाहिए, क्योंकि यह ब्लैडर में बैक्टीरिया के विकास को बढ़ाता है।

TRENDING NOW

Smell in Urine : पेशाब से आती है बदबू, हो सकते हैं ये 8 कारण जिम्मेदार

About the Author

... Read More