यूनानी में कैसे किया जाता है किडनी में पथरी का इलाज? जानें कौन-सी जड़ी-बूटियां होती हैं रामबाण

Unani Medicine for Kidney Stone in Hindi: किडनी में पथरी होने पर आप यूनानी मेडिसिन का रूख कर सकते हैं। इसमें नेचुरल तरीके से पथरी को निकालने का प्रयास किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : February 25, 2025 7:52 AM IST

Natural Remedies to Remove Kidney Stone in Hindi: किडनी में पथरी एक आम समस्या है, जिससे आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। जब किडनी में कठोर मिनरल्स और लवण जमा हो जाते हैं, तो इसे ही पथरी कहा जाता है। किडनी में पथरी की वजह से पीठ, पेट और कमर में तेज दर्द का अनुभव होता है। इसकी वजह से पेशाब में खून भी आने लगता है। इतना ही नहीं, किडनी में पथरी बार-बार पेशाब और पेशाब के दौरान दर्द का कारण भी बनता है। जब किडनी में सामान्य पथरी होती है, तो इसे दवाइयों की मदद से बाहर निकाला जा सकता है। लेकिन, अगर वहीं किडनी में ज्यादा पथरी बन जाती है तो इस स्थिति में सर्जरी की भी जरूरत पड़ जाती है। आप चाहें तो यूनानी मेडिसिन में भी किडनी में पथरी का इलाज करवा सकते हैं।

यूनानी में कैसे किया जाता है किडनी में पथरी का इलाज?

1. कुल्थी की दाल

कुल्थी की दाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह किडनी में पथरी के इलाज में असरदार होती है। अगर आपको किडनी में पथरी है, तो कुल्थी की दाल का सेवन फायदेमंद हो सकता है। कुल्थी की दाल खाने से किडनी की सफाई में मदद मिलती है। इस दाल को खाने से किडनी में मौजूद पथरी धीरे-धीरे टूटकर बाहर निकल जाती है।

2. कलौंजी

कलौंजी में भी औषधीय गुण अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। यूनानी में किडनी की पथरी निकालने के लिए कलौंजी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कलौंजी खाने से किडनी की पथरी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से शरीर की सूजन भी कम होती है। अगर आप कलौंजी का सेवन करेंगे, तो इससे पथरी की वजह से होने वाले दर्द में भी आराम मिलेगा।

3. गोखरू

यूनानी में गोखरू को भी कई बीमारियों का इलाज करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। गोखरू किडनी की पथरी को निकालने में असरदार होती है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। अगर आप किडनी में पथरी के परेशान हैं, तो गोखरू का सेवन कर सकते हैं। यह जड़ी-बूटी यूरिन इंफेक्शन को भी ठीक करने में मदद करती है।

4. कपिंग थेरेपी

यूनानी चिकित्सा में कपिंग थेरेपी भी अहम भूमिका निभाती है। कपिंग थेरेपी की मदद से किडनी की पथरी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसमें शरीर से विषैले तत्व बाहर निकाले जाते हैं। इससे किडनी की पथरी का इलाज संभव है। इस थेरेपी की मदद से किडनी की कार्यक्षमता में भी सुधार होता है। इस थेरेपी की मदद से मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है।

5. नींबू, संतरा या गन्ने का जूस पिएं

यूनानी में नींबू, संतरा और गन्ने के जूस को भी बेहद फायदेमंद बताया गया है। अगर आप नींबू, संतरा और गन्ने का जूस पिएंगे, तो इससे किडनी की पथरी को निकालने में मदद मिल सकती है। इस जूस को पीने से पथरी छोटे-छोटे टुकड़ों में पेशाब के साथ बाहर निकल जाती है। इसके साथ ही, पथरी के इलाज के दौरान आपको खूब पानी पीना चाहिए। साथ ही, टमाटर और पालक का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।