
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : February 24, 2025 8:13 AM IST
High Blood Pressure in Unani: हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या है। इसे साइलेंट किलर के रूप में भी जाना जाता है। जब किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर सामान्य से ज्यादा रहता है, तो इसी स्थिति को हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन कहा जाता है। आपको बता दें कि जब सिस्टोलिक रीडिंग 140 से ज्यादा और डायस्टोलिक रीडिंग 90 से ज्यादा होता है, तो इस स्थिति को हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है। वैसे तो अधिकतर लोग एलोपैथी से हाई बीपी का इलाज करवाते हैं। लेकिन, कई लोग नेचुरल तरीके से भी हाई बीपी का इलाज करवाना पसंद करते हैं। यूनानी मेडिसिन में प्राकृतिक तरीके से हाई बीपी का इलाज किया जाता है। आइए, जानते हैं कि यूनानी में हाई ब्लड प्रेशर को कैसे कंट्रोल करें?
लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद ही नहीं, यूनानी में भी लहसुन को बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के रोगी हैं, तो अपनी डाइट में लहसुन जरूर शामिल करें। लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है। रोज सुबह खाली पेट 1-2 लहसुन की कली खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। लहसुन, लिवर और किडनी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।
सांभलू जड़ी-बूटी का उपयोग कई रोगों का इलाज करने के लिए किया जाता है। हाई बीपी के रोगियों के लिए भी सांभलू जड़ी-बूटी फायदेमंद होती है। यह जड़ी-बूटी प्राकृतिक तरीके से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। यूनानी में हाई बीपी को कम करने के लिए सांभलू जड़ी-बूटी का उपयोग किया जाता है।
यूनानी में हाई बीपी को कम करने के लिए हिजामा थेरेपी का उपयोग किया जाता है। इसमें सक्शन कप से त्वचा पर वैक्यूम बनाया जाता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे शरीर के दर्द में आराम मिलता है। इस थेरेपी की मदद से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करता है।
हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए तनाव कम करना बेहद जरूरी है। तनाव, हाई बीपी का कारण बन सकता है। अगर आप हाई बीपी के रोगी है, तो तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन जरूर करें। नियमित योग और ध्यान लगाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
यूनानी में अरोमाथेरेपी की मदद से भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जाती है। इसमें एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इस थेरेपी की मदद से शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार होता है। इससे मानसिक शांति मिलती है। इससे ब्लड प्रेशर भी कम होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।