
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : February 19, 2025 4:16 PM IST
Bad Cholesterol ko Kam Karne ke Liye Kya Karna Chahiye: कोलेस्ट्रॉल रक्त में जमा एक मोम जैसा पदार्थ है। यह कोशिकाओं के लिए बेहद जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन लिवर में होता है। इसके अलावा, कुछ खाद्य पदार्थों में भी कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना बेहद जरूरी होता है। अक्सर लोग कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए एलोपैथी का सहारा लेते हैं। लेकिन, अगर आप एलोपैथी की दवाइयां खाकर थक गए हैं, तो एक बार यूनानी मेडिसिन का रूख करके देख सकते हैं। यूनानी मेडिसिन में भी कोलेस्ट्रॉल का इलाज (Cholesterol Treatment in Unani) संभव है। इसमें प्राकृतिक तरीके से कोलेस्ट्रॉल को कम करने का प्रयास किया जाता है। यूनानी में जड़ी-बूटियों, औषधियों, आहार और जीवनशैली में बदलाव करके कोलेस्ट्रॉल का इलाज किया जाता है। आइए, जानते हैं कि यूनानी मेडिसिन में कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम किया जाता है?
यूनानी मेडिसिन में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कई तरह की जड़ी-बूटियों और औषधियों का उपयोग किया जाता है। इसमें दालचीनी, सौंफ, मेथी के बीज और अर्जुन की छाल का उपयोग किया जाता है।
दालचीनी- यूनानी मेडिसिन में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए दालचीनी का उपयोग किया जाता है। दालचीनी मेटाबॉलिज्म को सुधारता है। साथ ही, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
सौंफ- यूनानी में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है। यह शरीर में जमा फैट और कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में सहायक होता है।
मेथी के बीज- इनमें फाइबर अधिक होता है। फाइबर नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर फेंकने में मददगार होता है।
अर्जुन की छाल- यूनानी मेडिसिन में अर्जुन की छाल को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं।
फल और सब्जियों का सेवन- यूनानी में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आहार भी अहम भूमिका निभाती है। आपको अपनी डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
ऑलिव ऑयल- यूनानी मेडिसिन में ऑलिव ऑयल को भी अच्छा माना गया है। ऑलिव ऑयल हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंदहोता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
यूनानी में जड़ी-बूटियों और आहार के साथ ही जीवनशैली को बेहतर बनाने की तरफ भी प्रयास करने की सलाह दी जाती है। जीवनशैली में बदलाव करके कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।
अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल रोगी हैं और यूनानी उपचार लेना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी योग्य यूनानी चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।