यूनानी तरीके से भी ठीक हो सकती है आपके शरीर के इन 5 हिस्सों में होने वाली बीमारियां, बिना साइड-इफेक्ट के होगा फायदा

Unani medicine in hindi: यूनानी हजारों साल पुरानी चिकित्सा पद्धति है, जिसका इस्तेमाल आज भी कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। शरीर के ऐसे कई हिस्से जिनमें होने वाली बीमारियों को यूनानी तरीके से ठीक किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 15, 2022 4:08 PM IST

आज भी कई चिकित्सा पद्धतियां हैं, जो प्राचीन समय से आज तक सक्रिय हैं और कई बीमारियों का इलाज करने के लिए उन चिकित्सा पद्धतियों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें से एक है यूनानी चिकित्सा प्रणाली (Unani medicine in hindi) भी है, जिसकी जड़े हजारों साल नीचे दबी हैं। यूनानी चिकित्सा प्रणाली का उपयोग आज भी कई दवाओं का इलाज करने के लिए किया जा रहा है। यूनानी चिकित्सा के बारे में ऐसा माना जाता है कि चिकित्सक नाड़ी को पढ़ कर ही मरीज के शरीर की सभी बीमारियों का पता लगा लेते हैं। उनके अनुसार नाड़ी की गति, आकार और फैलाव आदि की मदद से स्थिति का अंदाजा लगाया जाता है। आप भी सोच रहे होंगे कि आज भी यूनानी चिकित्सा प्रणाली कैसे सक्रिय है, तो इसका जवाब यह है कि आज भी इसकी पकड़ शरीर के कई हिस्सों पर अच्छी है और वहां पर होने वाले रोगों का इलाज इसमें प्रभावी रूप से किया जा सकता है। साथ ही कुछ ऐसी बीमारियां भी हैं, जिनका इलाज कराने के लिए लोग एलोपैथी की बजाय यूनानी चिकित्सा पद्धति की तरफ रुख करते हैं। तो चलिए जानते हैं शरीर के वे कौन से हिस्से हैं, जहां यूनानी दवाओं को ज्यादा कारगर माना जाता है -

1. जोड़ों की बीमारियों का इलाज है यूनानी

जोड़ों में दर्द के लिए यूनानी में कई दवाएं तैयार की जा चुकी हैं, जो इन बीमारियों पर काफी प्रभावी रूप से काम भी करती हैं। रूमेटाइड अर्थराइटिस, ओस्टियोआर्थराइटिस और अन्य इंफ्लेमेटरी डिजीज के लिए भी यूनानी दवाओं को काफी फायदेमंद माना गया है।

2. आंखों की बीमारियों के लिए यूनानी मेडिसिन

यूनानी चिकित्सा पद्धति में मोतियाबिंद जैसी गंभीर बड़ी बीमारियों का भी इलाज किया जा सकता है। साथ ही धुंधला दिखना, नजर कमजोर पड़ना और आंख से पानी आना आदि कई समस्याएं हैं, जिनपर यूनानी दवाएं प्रभावी रूप से काम करती हैं।

3. मस्तिष्क की बीमारियों के लिए यूनानी

मस्तिष्क की कार्य प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए यूनानी दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। यूनानी चिकित्सा पद्धति में ऐसी दवाएं होने का दावा भी किया जाता है, जो कम डैमेज हुए ब्रेन फंक्शन को रिवर्स कर देती हैं।

4. यौन रोगों के लिए यूनानी दवाएं

यौन संबंधी बीमारियों का इलाज करने के लिए यूनानी दवाएं काफी प्रचलित हैं। इन दवाओं का आजकल सक्रिय रहने का एक कारण यह भी है, यौन संबंधी बीमारियों के लिए यूनानी दवाओं की पकड़ अच्छी मानी गई है। ऐसी बहुत सारी दवाएं हैं, जिन्हें यौन संबंधी अलग-अलग बीमारियों का इलाज करने के लिए तैयार किया गया है।

5. बालों की समस्याओं के लिए यूनानी

बहुत से लोग झड़ते बालों के इलाज के लिए एलोपैथी से निराश होकर यूनानी दवाओं की तरफ रुख करते हैं। ऐसे कई यूनानी प्रोडक्ट व दवाएं हैं, जो बालों संबंधी अलग-अलग समस्याओं का इलाज करने के लिए तैयार किए गए हैं।

हालांकि, कुछ यूनानी दवाओं की सामग्री और संयोजन के बारे में पूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं है और इसलिए उन पर हुई रिसर्च भी अधूरी है। हर व्यक्ति के शरीर की तासीर अलग होती है और वह अलग तरीके से ही इन दवाओं पर प्रतिक्रिया देता है। इसलिए आपके शरीर में ये दवाएं काम कर पाती हैं या नहीं आदि के बारे में पूरी तरह से पुष्टि नहीं की जा सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source