Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

यूनानी मेडिसिन से करें पेट दर्द का इलाज, ये जड़ी-बूटियां साबित होती हैं रामबाण

Pet Dard ka ilaj: अगर आप पेट दर्द से परेशान हैं, तो यूनानी चिकित्सा अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यूनानी में प्राकृतिक तरीकों से पेट दर्द (Stomach Pain in Hindi) का इलाज किया जाता है।

यूनानी मेडिसिन से करें पेट दर्द का इलाज, ये जड़ी-बूटियां साबित होती हैं रामबाण

Written by Anju Rawat |Updated : February 27, 2025 11:19 AM IST

Stomach Pain Treatment in Unani Medicine: पेट दर्द एक आम समस्या है। हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी-न-कभी पेट दर्द का अनुभव जरूर करता है। पेट दर्द के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। कई मामलों में पेट दर्द, पाचन-तंत्र में गड़बड़ी के कारण (Pet Dard ke Karan) होता है। वहीं, कुछ मामलों में गंभीर बीमारियां पेट में दर्द का कारण बनती हैं। पेट में दर्द होने पर अक्सर लोग दर्दनिवारक दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन, लंबे समय तक पेनकिलर खाने से किडनी हेल्थ प्रभावित हो सकती है। ऐसे में यूनानी चिकित्सा का रुख करना फायदेमंद हो सकता है। यूनानी मेडिसिन में प्राकृतिक तरीकों से पेट दर्द का इलाज किया (Unani me pet Dard ka Ilaj) जाता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में-

यूनानी में पेट दर्द का इलाज कैसे किया जाता है?

1. सौंफ का सेवन करें

यूनानी में प्राकृतिक तरीके से पेट दर्द का इलाज किया जाता है। यूनानी में सौंफ को पेट दर्द के लिए बेहद असरदार माना जाता है। सौंफ खाने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है। इससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप सौंफ का पानी पी सकते हैं या खाना खाने के बाद सौंफ चबा सकते हैं।

2. हर्बल टी का सेवन करें

यूनानी में हर्बल टी को भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप लंबे समय से पेट दर्द से परेशान हैं, तो हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। पेट दर्द से राहत पाने के लिए अदरक, पुदीना और सौंफ की चाय पी सकते हैं। हर्बल टी पाचन में सुधार करती है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। हर्बल टी पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है।

Also Read

More News

3. जीवनशैली में सुधार करे

अगर आपकी अनहेल्दी लाइफस्टाइल है, तो इसमें बदलाव करें। खराब जीवनशैली पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। पेट दर्द होने पर हल्का और सुपाच्य भोजन करें। पेट दर्द से राहत पाने के लिए आपको मसालेदार और तले-भुने भोजन से भी परेहज करना चाहिए। खाना खाने के बाद टहलने की आदत जरूर बनाएं।

4. अदरक का पानी पिएं

अदरक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यूनानी में अदरक को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। अगर आप पेट दर्द से परेशान हैं, तो अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक पेट की सूजन और दर्द को कम करने में असरदार होता है। अदरक का पानी पीने से पेट की ऐंठन भी ठीक होती है।

5. पुदीना

पुदीना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कई बार गैस और एसिडिटी की वजह से पेट में दर्द होने लगता है। अगर आपको भी अक्सर ही पेट में दर्द रहता है, तो पुदीना इससे राहत दिला सकता है। पुदीने की पत्तियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। पुदीना पेट को ठंडक पहुंचाता है। इससे पेट दर्द में आराम मिलता है। आप पुदीने की चायपी सकते हैं या पुदीने की पत्तियों का जूस बनाकर पी सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।