Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

यूनानी में भी संभव है झड़ते बालों का इलाज, ये जड़ी-बूटियां बनाती हैं बालों को मजबूत

Hair Fall Control Tips in Hindi: झड़ते बालों को रोकने के लिए आप महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय प्राकृतिक उपाय आजमा सकते हैं। यूनानी चिकित्सा में कुछ जड़ी-बूटियों की मदद से हेयर फॉल को कंट्रोल किया जाता है।

यूनानी में भी संभव है झड़ते बालों का इलाज, ये जड़ी-बूटियां बनाती हैं बालों को मजबूत

Written by Anju Rawat |Updated : March 5, 2025 4:51 PM IST

Jhadte Baalo ko Kaise Roke: हेयर फॉल एक आम समस्या है। वैसे तो बरसात और बदलते मौसम के दौरान बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन, कुछ लोगों को हमेशा ही हेयर फॉल से परेशान रहना पड़ता है। रोजाना 50-70 बालों का टूटना सामान्य है। लेकिन, अगर इससे ज्यादा बाल झड़ रहे हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। ऐसे में अक्सर लोग महंगे हेयरकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं, कई लोग दवाइयों का भी सेवन करने लगते हैं। आप चाहें तो प्राकृतिक तरीके से भी बालों का झड़ना रोक (Remedies to Control Hair Fall in Hindi) सकते हैं। यूनानी चिकित्सा में कुछ ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो बालों के लिए बेहद अच्छी होती हैं। इन जड़ी-बूटियों के उपयोग से हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

1. जायफल का पाउडर लगाएं

यूनानी चिकित्सा पद्धति में झड़ते बालों को रोकने के लिए जायफल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको हेयर फॉल हो रहा है, तो आप भी जायफल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप जायफल को पीस लें। इसमें जैतून का तेल मिलाएं और उबालें। ठंडा होने के बाद पेस्ट को अपने बालों पर लगा लें। इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। इससे स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें। सुबह बालों को गुनगुने पानी से धो लें। यह नुस्खा बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेगा।

2. आंवला पाउडर लगाएं

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं, तो आंवला पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला पाउडर बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यूनानी चिकित्सा पद्धति में भी झड़ते बालों को रोकने के लिए आंवले का प्रयोग किया जाता है। आंवला एक बेहद कारगर नुस्खा है, जो हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप 4-5 चम्मच आंवला पाउडर लें। इसमें नारियल तेल या गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाएं।

Also Read

More News

3. रीठा के पानी का इस्तेमाल करें

यूनानी चिकित्सा पद्धति में बालों को झड़ने से रोकने के लिए रीठा पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। रीठा पाउडर बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रीठे को पीसकर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छान लें और स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें। इससे पानी से बालों पर भी स्प्रे करें। रीठा का पाउडर बालों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है। यह झड़ते बालों को रोकने में मदद करता है। साथ ही, बालों की चमक भी बढ़ाता है।

4. बादाम के तेल से मालिश करें

बालों के लिए बादाम का तेल भी बेहद फायदेमंद होता है। बालों को मजबूत बनाने के लिए आप बादाम के तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच बादाम का तेल लें और इसे हल्का गुनगुना कर लें। अब इस तेल से बालों और स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें। आप बालों को रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। यूनानी चिकित्सा में बादाम के तेल को बालों के लिए बेहद अच्छा बताया गया है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।