Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

यूनानी मेडिसिन में कैसे किया जाता है डायबिटीज का इलाज? जानें ये 4 जड़ी-बूटियां कैसे कंट्रोल करती हैं ब्लड शुगर लेवल

यूनानी में भी डायबिटीज का इलाज पूरी तरह से संभव है। इसमें नेचुरल तरीके से ब्लड शुगर लेवल को कम करने का प्रयास किया जाता है।

यूनानी मेडिसिन में कैसे किया जाता है डायबिटीज का इलाज? जानें ये 4 जड़ी-बूटियां कैसे कंट्रोल करती हैं ब्लड शुगर लेवल

Written by Anju Rawat |Published : February 21, 2025 7:55 AM IST

Unani me Diabetes ka ilaz Kaise Kiya Jata Hai: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जब किसी व्यक्ति के शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बहुत ज्यादा हो जाता है, तो इसी स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है। यह एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। डायबिटीज किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। डायबिटीज होने पर डॉक्टर अक्सर दवाइयां देते हैं। लेकिन, अगर आप एलोपैथी की दवाइयां खाकर थक गए हैं, तो एक बार यूनानी चिकित्सा की रुख कर सकते हैं। यूनानी चिकित्सा में प्राकृतिक तरीके से डायबिटीज का इलाज किया जाता है। इसका सेहत पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है। आइए, जानते हैं कि यूनानी में डायबिटीज का इलाज कैसे किया जाता है?

यूनानी में डायबिटीज का इलाज कैसे किया जाता है?

1. गिलोय का काढ़ा पिएं

यूनानी में गिलोय को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यूनानी में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए गिलोय का उपयोग किया जाता है। गिलोय का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। डायबिटीज रोगियों के लिए गिलोय का काढ़ा पीना फायदेमंद होता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आप रोज खाली पेट गिलोय का काढ़ा (Giloy ka Kadha) पी सकते हैं। आप चाहें तो गिलोय का रस भी सकते हैं।

2. जामुन की गुठली का पाउडर

यूनानी में डायबिटीज रोगियों के लिए जामुन की गुठली का पाउडर भी बेहद फायदेमंद होता है। जामुन की गुठली का पाउडर इंसुलिन सेंसिटिविटी को ठीक करने में मदद करता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप रोज गुनगुने पानी में जामुन की गुठली का पाउडर ले सकते हैं। इससे लेने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

Also Read

More News

3. मेथी के बीजों का पानी पिएं

मेथी के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए मेथी के बीज लाभकारी होते हैं। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी डाइट में मेथी के बीजों का पानी शामिल कर सकते हैं। मेथी के बीजों का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) कंट्रोल में रहता है। मेथी के बीज पाचन-तंत्र में सुधार करते हैं। अगर आप रोज सुबह इसका पानी पीने से शुगर कंट्रोल में रहता है। यूनानी में डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए मेथी के बीजों का उपयोग किया जाता है।

4. अश्वगंधा का पाउडर लें

यूनानी में अश्वगंधा का काफी महत्व है। डायबिटीज रोगियों के लिए अश्वगंधा बेहद अच्छा माना जाता है। अश्वगंधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। डायबिटीज रोगी अश्वगंधा के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। यह तनाव को कम करता है। अश्वगंधा खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। डायबिटीज रोगियों के लिए अश्वगंधा फायदेमंद होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।