Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
हमारे शरीर में पाई जाने वाली पैंक्रियास नामक ग्रंथि शरीर में इन्सुलिन नामक हार्मोन का स्राव करने का काम करते हैं। जो भोजन से ग्लूकोज और शर्करा को अलग-अलग करके हमारी कोशिकाओं में भेजने का काम करता है। जब यह ग्रन्थि काम करना बंद कर देती है, तब इन्सुन्लिन बनना बंद हो जाता है। जिसकी वजह से टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना होती है। इस तरह की डायबिटीज की समस्या को कम करने के लिए बहुत सी दवाइयों का और अन्य तरह के इन्सुलिन के इंजेक्शन का सहारा लिया जाता है। मगर इस समस्या को दूर करने का एक और बेहतर उपाय है वह है सुपरफूड। कई ऐसे सुपरफूड है जिनके सेवन से टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।
काएल: यह सुपरफूड गोभी की प्रजाति से संबंध रखता है। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के पाया जाता है। इसके साथ-साथ इसमें लुटेन और ज़ाक्साऐंथींन पाया जाता है। जो डायबिटीज, टाइप 2 डायबिटीज जैसी अवस्था में बहुत लाभदायक माना जाता है। इसमें विटामिन ए की अच्छी मात्रा होने के कारण यह हमारी आंखो के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।
ये भी पढ़ेंः डायबिटीज से जुड़ी पांच गलत बातें जिसे लोग सच मानते हैं।
लो फैट मिल्क: लो फैट मिल्क पीना न केवल डायबिटीज के मरीजों बल्कि सामान्य व्यक्ति के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन डी और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं।
बेरी: बेरी एक सबसे ज्यादा फायदेमंद सुपरफूड होता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट दिल के रोगों की संभावनाओं को दूर करते हैं। रसबेरी और स्ट्रॉबेरी में एलेजिक एसिड जैसे लाभदायक तत्व होते हैं जो खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करते हैं। इसी के साथ इसका नियमित रूप से सेवन शरीर में इंसुलिन को ठीक रखता है।
ये भी पढे़ेंः 5 विटामिन जो डायबिटीज को मैनेज करने में होते हैं मददगार।
वर्जिन ओलिव आयल: इसे संक्षिप्त रूप से ‘एवो’ कहा जाता है। यह तेल टाइप 2 डायबिटीज को ठीक करने के काम में आता है। इस तेल में कई एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व और कई एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व मौजूद होते हैं। जो ना केवल डायबिटीज को नियंत्रित करते हैं बल्कि शरीर को कई तरह की परेशानियों से भी बचाता है।
नट्स: नट्स को एक संतुलित सुपरफूड के तौर पर भी जाना जाता है। इसमें हाई प्रोटीन और हाई फाइबर पाया जाता है। जो हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। जिसके कारण हमारा शरीर डायबिटीज और खासकर डायबिटीज टाइप 2 के होने की संभावनाओं को कम करने का भी काम करता है।
ये भी पढ़ेंः डायबिटीज रोगियों में त्वचा का संक्रमण या घाव का रहता है खतरा, बरतें ये सावधानियां।
शकरकंद: शकरकंद, जिसे स्वीट पोटेटो के नाम से जाना जाता है। टाइप 2 डायबिटीज में लाभदायक है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। इसके साथ-साथ इसमें विटामिन और पोटेशियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है।