Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिखें अगर ये 4 लक्षण तो डायबिटीज की तुरंत करा लें जांच

देश में करीब 7.20 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। टाइप-2 डायबिटीज के 70 फीसदी से ज्यादा मरीज की मौत हृदयधमनी रोगों के कारण होती है।

दिखें अगर ये 4 लक्षण तो डायबिटीज की तुरंत करा लें जांच
डायबिटीज की कब करायें जांच। ©Shutterstock

Written by Editorial Team |Published : November 14, 2018 7:04 PM IST

डायबिटीज में मरीजों को टखनों, पैरों और पेट में सूजन, लगातार थकान महसूस होना, अनियांत्रिक ग्लूकोज स्तर, सांसों की कमी जैसे लक्षणों को लेकर सजग रहना चाहिए। देश में करीब 7.20 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। टाइप-2 डायबिटीज के 70 फीसदी से ज्यादा मरीज की मौत हृदयधमनी रोगों के कारण होती है। वैश्विक मेडिकल पत्रिका, लांसेट में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय लोगों के कार्डियो वस्कुलर डिजीज (सीवीडी) में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है।

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर हार्ट फेलियर के लक्षण पता नहीं चल पाते क्योंकि डायबिटीज के उपचार के कारण ये लक्षण दब जाते हैं। इसके चलते निदान में विलम्ब हो सकता है और डॉक्टर से मिलते-मिलते हार्ट फेलियर का रोग उन्नत अवस्था में पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।

ये भी पढ़ेंः डायबिटीज की बीमारी एक नहीं पांच अलग-अलग तरह की परेशानी है।

Also Read

More News

मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ते इंटरवेंशन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. देव पहलाजानी ने कहा, "मेरे पास हर महीने आने वाले कुल हृदयरोगियों में से लगभग 10 फीसदी को किसी न किसी स्तर का हार्ट फेलियर रहता है। इस्कीमिक हृदयरोगों और डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन जैसी गंभीर अवस्थाओं में वृद्धि के कारण हार्ट फेलियर के मामले बढ़ रहे हैं।"

ये भी पढ़ेंः टाइप 2 डायबिटीज से रहना है दूर तो डायट में शामिल करें ये 5 सुपर फूड।

एआईआईएमएस में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अम्बुज रॉय ने कहा, "हमें डायबिटीज जैसे खतरनाक घटकों पर निवेश करने की जरूरत है, नहीं तो हमें विशेषकर युवाओं को हृदयधमनी रोगों का भारी संकट झेलना पड़ेगा।"

ये भी पढे़ेंः 5 विटामिन जो डायबिटीज को मैनेज करने में होते हैं मददगार।

ये भी पढ़ेंः डायबिटीज से जुड़ी पांच गलत बातें जिसे लोग सच मानते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(इनपुट-IANS-Hindi)

About the Author

... Read More