... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 8, 2020 7:33 PM IST
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में यह वेट लॉस डाइट प्लान फायदेमंद है. ©pixabay
टाइप 2 डायबिटीज एक बार हो जाने पर पूरे जीवन साथ रहती है. डायबिटीज रोगी को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर डेली डाइट को टाइप 2 डायबिटीज रोगी ठीक से मैनेज नहीं करते हैं तो कई अन्य तरह के रोगों की संभावना बढ़ जाती है. हाल के वर्षो में डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल (Diabetes and Weight Loss) करने के लिए कीटो डाइट प्लान का चलन बढ़ा है. वजन कम करने के साथ-साथ कीटो डाइट ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी लाभदायक है.
किसी भी इंसान को टाइप 2 डायबिटीज तब होता है जब शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाला तत्व इंसुलिन का पर्याप्त उत्पादन नहीं होता है. एक बार डायबिटीज की बीमारी होने पर ब्लड शुगर तो नियंत्रित करना आसान भी है. लेकिन कुछ वर्षों के बाद हृदय रोग और स्ट्रोक जैसे खतरे भी बढ़ जाते हैं.
डायबिटीज पर शोध करने वाले कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि (Diabetes and Weight Loss) कीटो डाइट प्लान डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक होती है. कुछ सालों में कीटो डाइट का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है. इसके बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी बताते रहते हैं.
जैसा की हम जानते हैं कि टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करना और वजन कम करना दो सबसे जरूरी काम हैं. इन दोनों ही परिपेक्ष्य में देखें तो कीटो डाइट प्लान मददगार है.
वजन कम करने के लिए जो कीटो डाइट प्लान अपनाया जाता है उसमें कम कार्ब वाले फूड होते हैं. जब आप कम कार्ब वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं, तो शरीर ऊर्जा के लिए शरीर के एक्स्ट्रा फैट को ऊर्जा के लिए इस्तेमाल करता है.
जब शरीर का फैट बर्न होता है तो शरीर का मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है. इससे मोटापा कम होने के साथ टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.
टाइप 2 डायबिटीज में अगर आप कीटो डाइट का सेवन कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर लें.
अगर आपको कीटो डाइट लेने के बाद बहुत कमजोरी महसूस होती है तो इसका उपयोग न करें.
डायबिटीज रोगी अगर मोटापे का शिकार है तो कीटो डाइट बहुत लाभदायक हो सकती है.
कीटो डाइट में कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ बहुत कम होते हैं. इससे यह डायबिटीज में फायदेमंद तो है लेकिन ऊर्जा के लिए क्या ले सकते इसके बारे में अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट चार्ट.
डायबिटीज से बचना है, तो नियमित रूप से करें इन बातों को फॉलो.