... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 6, 2018 1:37 PM IST
जो लोग रात में भरपूर नींद लेते हैं उनको टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बहुत कम होता है। © Shutterstock
वर्तमान समय में हमारी लाइफ स्टाइल ऐसी हो गयी है कि डायबिटीज की बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है। ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं चलता कि किस कारण से यह बीमारी उनको हो गयी। फिटनेस लेवल बेहतर होने के बावजूद भी इस बीमारी के शिकार हो जाते हैं।
अगर आपको डायबिटीज की बीमारी को दूर रखना है तो सिर्फ एक काम करके इससे बच सकते हैं। जी हां हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग रात में अच्छी नींद लेते हैं उनको डायबिटीज का खतरा कम होता है। शोध में कहा गया कि जो लोग रात में भरपूर नींद लेते हैं उनको टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बहुत कम होता है।
डायबिटीज को नियंत्रित करने के 5 आसान उपाय।
शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि जो लोग हफ्ते में तीन रात अच्छी नींद लेते हैं उनके इंसुलिन की सक्रियता बहुत अच्छी होती है। इंसुलिन ही वह घटक है जो डायबिटीज की बीमारी को दूर रखता है। अगर शरीर में सही से इंसुलिन नहीं बनता तो इंसान डायबिटीज की बीमारी का शिकार हो जाता है।
डायबिटीज और हार्ट की बीमारियां रहेंगी दूर, जीवन में आपनाएं ये रूल।
यह शोध अमेरिका के लॉस ऐंजलिस बायोमेडिकल रिसर्च इस्टीट्यूट में किया गया है। प्रमुख अनुसंधानकर्ता डॉ. पीटर लिउ ने बताया 'सभी जानते हैं कि भरपूर नींद जरूरी है लेकिन अधिक काम की वजह से समय नहीं निकाल पाते। हमारे अध्ययन में पाया गया कि नींद के घंटे बढ़ा देने से शरीर के इंसुलिन का इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ती है और जवान व्यक्तियों में टाइप 2 मधुमेह का जोखिम कम हो जाता है।'
पांच झूठ जो डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से बोलते हैं।
पीटर के अनुसार 'यह अच्छी खबर है कि जवान व्यक्ति जो अधिक काम की वजह से भरपूर नहीं सो पाते हैं वे अगर सोने के घंटे बढ़ा दें तो यह खतरा कम हो सकता है।'
किसी भी इंसान में इंसुलिन के घटने और बढ़ने से ब्लड शूगर का लेवल कम और ज्यादा होता है। टाइप 2 डायबिटीज के मरीज को इंसुलिन के लेवन और उसकी सक्रियता की कमी की वजह से समस्या होती है।