
Also Read
क्या टाइप 2 डायबिटीज वाले लोग नवरात्रि में व्रत रख सकते हैं.
डायबिटीज की बीमारी होने के बाद डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. मधुमेह/डायबिटीज में सही समय पर न खाने से ज्यादा परेशानी होती है. नवरात्रि 29 सितंबर से शुरु हो रही है. ऐसे में नवरात्रि उपवास जो लोग रहना चाहते हैं, उनके मन में सवाल आता है कि क्या टाइप 2 डायबिटीज के रोगी भी नवरात्रि व्रत रख सकते हैं ? इस सवाल को हमने कई डाइट और डायबिटीज डॉक्टर से किया तो उससे जो मुख्य बातें सामने आयी हैं, उनको हम यहां बता रहे हैं. नवारत्रि का व्रत एक दिन का होता नहीं इसमें लोग 9 दिनों तक उपवास रखते हैं. ऐसे में हेल्दी डाइट और हेल्थ टिप्स की जानकारी ज्यादा जरूरी हो जाती है.
मधुमेह या डायबिटीज में हर समय स्वास्थ्य एक जैसा नहीं रहता है. इसके लिए जरूरी बात यह है कि डायबिटीज मरीज को व्रत रखने के कुछ दिन पहले अपने डॉक्टर से परामर्श ले लेनी चाहिए.
किसी भी डायबिटीज मरीज को नवरात्रि व्रत रखने से पहले अपने डाइट एक्सपर्ट्स से व्रत के दौरान खाने का हेल्दी डाइट प्लान बनवा लेना चाहिए. डाइट एक्सपर्ट्स कैलोरी और पोषक तत्वों के हिसाब से हेल्दी फूड का सुझाव दे देते हैं.
नवरात्रि में लोग दो तरह के व्रत रखते हैं, कुछ लोग सिर्फ पानी या तरल पदार्थों का ही सेवन करते हैं. तो कुछ लोग अपनी डाइट में फल और अन्य खाद्य पादर्थों को शामिल करते हैं. अगर आप डायबिटीज के शिकार है तो आप सिर्फ पानी या तरल पदार्थ पर व्रत नहीं कर सकते हैं.
डायबिटीज के रोगियों को व्रत के समय कुछ फूड और फल जरूर शामिल करना चाहिए. कितनी मात्रा में करना चाहिए, इसके लिए अपनी उम्र और शारिरिक जरूरत के हिसाब से डॉक्टर से परामर्श ले लें.
डायबिटीज रोगियों के लिए नट्स, फल और लौकी जैसी सब्जियों से बनने वाले फूड लाभदायक होते हैं. शरीर को ऊर्जा देने के लिए गेंहू-दाल को मिक्स करके दलिया भी बनायी जा सकती है.
उपवास के समय डायबिटीज हो या न हो हर किसी को ऐसे पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए, जो पचने में ज्यादा परेशानी देता हो. ऐसे में ज्यादा तेल और मसाले वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए.
नवरात्रि व्रत के लिए खुद को ऐसे करें तैयार.
डायबिटीज के रोगी भी खा सकते हैं ये दस मीठे फल, नहीं है कोई परेशानी.