
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 29, 2019 5:01 PM IST
प्रेगनेंसी में सूपरफूड से कम नहीं है अमरूद, खून की कमी और सारी समस्याओं से बचाता है ये फल
यदि आप डायबिटीज (Diabetes) की समस्या से ग्रस्त हैं, तो इसे कंट्रोल रखना भी बहुत जरूरी है। खासकर, उन लोगों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के बार में सोचना चाहिए, जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज है। वैसे तो डायबिटीज अनुवांशिक कारणों से होता है, लेकिन अब यह लाइफस्टाइल में गड़बड़ियों के कारण भी होने लगा है। टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) से परेशान लोगों को अपने ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) पर खास ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए अपने खानपान (Diabetes diet) पर विशेष ध्यान देना चाहिए। टाइप 2 डायबिटीज होने पर शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता, जिसे इंसुलिन प्रतिरोध कहा जाता है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए दवाओं और इन्सुलिन इंजेक्शन का सहारा लिया जाता है। कुछ फल (fruits for diabetes) ऐसे होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं, इसमें से एक फल है अमरूद (Guava)। अमरूद का सीजन भी है, ऐसे में इसके सेवन से आप अपने शुगर लेवल को कंट्रोल (Fruits to control sugar level) में रख सकते हैं...
टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes Diet) से पीड़ित लोगों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए (Blood sugar level) अमरूद (Guava For Diabetes) जरूर खाना चाहिए। एक शोध में यह बात सामने आई है कि अमरूद भी ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे आप नाश्ते में खाएं। यह शुगर लेवल को देर तक मैनेज करके रखता है।
यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर के अनुसार, 100 ग्राम अमरूद में 68 कैलोरी होती है। इसमें विटामिन सी काफी होता है। विटामिन ए, फॉलेट, पोटैशियम भी अमरूद में खूब होता है। अमरूद में लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है।
1. डायबिटीज में भी इसे खाना हेल्दी माना गया है। बिना छिलके वाला अमरूद खाने से ब्लड शुगर (Guava controls sugar level) कम होता है। इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक और एंटी-हायपरलिपिडेमिक (anti-hyperlipidemic) प्रभाव टाइप-2 डायबिटीज को कम करने में मदद कर सकता है।
2. कब्ज दूर करने के लिए अमरूद का सेवन करने से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है। सुबह खाली पेट पका हुआ अमरूद खाएं। इसके अलावा पित्त की समस्या में भी अमरूद का सेवन करना चाहिए।
पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
Guava Benefits : सर्दियों में खूब खाएं अमरूद और पाएं ये सेहत लाभ
Diabetes Diet : टाइप 2 डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं ये 4 हेल्दी फूड्स
Type 2 Diabetes : ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना है, तो खाने में डालें दालचीनी