डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए 5 वर्कआउट टिप्स

डायबिटीज रोगियों को वर्कआउट में भी Diabetes Workout Tips का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो परेशानियों का सामना करते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 10, 2019 9:22 AM IST

डायबिटीज की बीमारी दुनिया भर में करोड़ों लोगों को प्रभावित कर रही है. मधुमेह की बीमारी से प्रभावित लोग Workout Tips for diabetic खोजते रहते हैं. ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए तमाम उपाय भी करते हैं. डायबीटिज के मरीज को डाइट और वर्कआउट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. अगर वो अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान नहीं देते हैं तो ब्लड शुगर बढ़ने लगता है. डायबिटीज रोगियों को वर्कआउट (Workout Tips for diabetic) में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो परेशानियों का सामना करते हैं.

अगर आपको भी डायबिटीज की बीमारी है तो आपको अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करने के साथ वर्कआउट में भी कुछ चीजों का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर आप सही वर्कआउट टिप्स अपनाते हैं तो ब्लड शुगर कंट्रोल में रख पाते हैं. हम यहां पर कुछ Workout Tips for diabetic बता रहें हैं जो बहुत ही जरूरी और कारगर होते हैं.

वर्कआउट करने से पहले ब्लड शुगर चेक करें 

Workout Tips for diabetic

जी हां, अगर आप डायबिटीज रोगी हैं तो आपको वर्कआउट करने से पहले आपने ब्लड शुगर लेवल को चेक करना चाहिए. क्योंकि डायबिटीज रोगियों में अगर ब्लड शुगर लेवल अधिक हो या बहुत कम हो तो उनको वर्कआउट नहीं करना चाहिए.

अधिक ब्लड शुगर लेवल में वर्कआउट करने से चक्कर आ सकता है. कभी-कभी तो आपात स्थित भी आ सकती है.

अगर ब्लड शुगर लेवल कम है तो कुछ कार्ब डाइट खाने के बाद ही वर्कआउट करना चाहिए.

वर्कआउट करने से पहले वार्म अप जरूरी 

डायबिटीज रोगियों को वर्कआउट करते समय विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. क्योंकि अगर वो अचानक वर्कआउट करने लगते हैं तो चक्कर आने या घबराहट की परेशानी हो सकती है.

इसके अलावा डायबिटीज रोगियों को वर्कआउट के बाद अपने शरीर को ठंडा होने के लिए भी समय देना चाहिए. वर्कआउट के बाद अचानक अन्य काम करने से बचना चाहिए. कुछ देर आराम करने के बाद ही अन्य काम करना चाहिए.

वर्कआउट से पहले 10 से 15 मिनट का वार्म-अप करें और वर्कआउट के बाद 10 से 15 मिनट आराम करने के बाद की कोई और काम करें.

सांस पर दें ध्यान 

यह बात डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे जरूरी होती है. क्योंकि अगर आप वर्कआउट के समय अपनी सांस ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाते हैं तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है.

एक्सरसाइज या वर्कआउट करते समय पर्याप्त सांस लेते रहें. अगर आपको लगे की आप अपनी सांसों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं तो वर्कआउट बंद कर दें.

सांस लेते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें की आप ज्यादा समय तक अपनी सांस को रोककर न रखें. इससे भी ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है.

डायबिटीज डाइट में शामिल कर सकते हैं ये तीन तरह के नट्स.

Diabetes Diet in Hindi

वर्कआउट से पहले और बाद में पर्याप्त तरल पदार्थ लें 

जो भी वर्कआउट करता है उसे हाइड्रेटेड रहना ही चाहिए. लेकिन डायबिटीज रोगियों को इसका विशेष ध्यान देना चाहिए. जब भी वर्कआउट करने जाएं तो पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ व पानी का सेवन करें.

जब आप वर्कआउट करके खाली हों तब भी जरूरत के हिसाब से पानी पीएं. एनर्जी वाले पेय पदार्थ का सेवन न करें.

अधिक पसीना अगर आपको आता है तो यह और भी जरूरी हो जाता है, कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें.

थकान और कमजोरी हो तो हल्के वर्कआउट करें. 

अगर आप थकान और कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो हल्के एक्सराइज ही करें. बहुत ज्यादा जोर लगाकर शरीर को परेशान न करें.

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आप वर्कआउट करते समय थकने लगे तो एक्सरसाइज बंद कर दें. एक वर्कआउट से दूसरे वर्कआउट के बीच 10 से 15 मिनट का आराम जरूर करें.

उपरोक्त Workout Tips for diabetic अपनाकर आप शुगर कंट्रोल करने के साथ किसी तरह की परेशानी से भी बचते हैं. जब भी एक्सरसाइज करने जाएं तो इन Workout Tips for diabetic को जरूर अपनाएं.

डायबिटीज लेवल कंट्रोल में रखना है तो इन 4 आहार से रहें दूर.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source