
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
टीबी के मरीज़ों के लिए डायट टिप्स।
Diet for Tuberculosis patients: 24 मार्च को मनाया जाता है वर्ल्ड ट्यूबरक्लोसिस डे (World tuberculosis day 2020)। क्षय रोग अर्थात टीबी की बीमारी से जुड़ी समस्याओं, टीबी के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम से जुड़ी जानकारियों को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें टीबी से बचाने के लिए दुनियाभर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम इस दिन होते हैं।
टीबी(Tuberculosis) के मरीज़ों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डायट महत्वपूर्ण है। क्योंकि, इस बीमारी में कुपोषण की संभावना बहुत अधिक होती है। हेल्दी और पौष्टिक डायट की मदद से ना केवल मरीज़ों का इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग बनता है। बल्कि, इससे तेज़ी से होने वाले वेट लॉस और कमज़ोरी से भी बचा जा सकता है। टीबी के लक्षणों को कम करने के लिए इन डायट टिप्स को फॉलो करने से मदद होती है।
Rujuta Diwekar Health Tips: इंफेक्शन और वायरस से बचने के लिए रुजुता दिवेकर हेल्थ और डायट टिप्स
प्रोटीन से भरपूर डायट इम्यून सिस्टम को शक्ति देता है। इसीलिए, अपने भोजन में अंडे, पनीर और दलहनों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, बाजरा, रागी और जवारी के आटे का सेवन करें। इनमें, पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है।
विटामिन ए, ई और विटामिन डी3 जैसे तत्व इम्यून सिस्टम के लिए आवश्यक हैं। इसीलिए, ऐसी चीज़ें खाएं जिनसे ये पोषक तत्व प्राप्त हो सकें। सीफूड (मछली, प्रॉन्स आदि) विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं। इसके अलावा विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स डॉक्टर की सलाह के आधार पर लें। साथ ही रोज़ाना थोड़ी-देर धूप सेंके।
विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई नैचुरल एंटी-ऑक्सिडेंट्स हैं। ये नुकसान फ्री-रैडिकल्स को खत्म करता है और उनके बुरे प्रभावों से शरीर की रक्षा करता है। इसीलिए, अपनी डायट में एंटी-ऑक्सिडेंट्स रिच फूड शामिल करें।