
Also Read
टीबी के मरीज इन मसालों के सेवन से जल्द होते हैं ठीक.
टीबी की बीमारी एक जानलेवा भीमारी है. टीबी के मरीज को उचित देखभाल की जरूरत होती है. खान-पान में टीबी के मरीज को विशेष ध्यान देना होता है. टीबी की बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होती है. जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती हैत उनमें टीबी की संभावना बहुत अधिक होती है. आंकड़ों की बात करें तो टीबी दुनियाभर में दूसरा सबसे अधिक मौत का कारण है. टीबी कई प्रकार का होती है, लेकिन अब तक के हुए तमाम शोध से इसका इलाज संभव है. हाल ही में एक नये शोध में यह पाया गया है कि टीबी से बचने के लिए लगने वाला टीका हल्दी के उपयोग से ज्यादा प्रभावी हो सकता है.
टीबी के लक्षण की बात करें तो सबसे सामान्य लक्षण खांसी को माना जाता है. अगर अचानक से वजन कम होने लगे, सांस लेने में तकलीफ हो रही हो और 2 हफ्ते से खांसी की समस्या हो तो इसे टीबी के लक्षण मानना चाहिए. टीबी के मरीज को अपनी देखभाल में विशेष ध्यान रखना है. उचित देखभाल और दवा के सेवन से टीबी जल्दी ठीक हो सकता है. हम यहां पर कुछ ऐसे भारतीय मसालों के बारे में बता रहे हैं, टीबी से छुटकारा पाने में मददगार होते हैं.
टीबी की बीमारी को तपेदिक की बीमारी के नाम से भी जाना जाता है. टीबी होने का मुख्य कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होन होता है. टीबी के मरीज को अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने की जरूरत होती है. इसके लिए टीबी के मरीज को हल्दी के सेवन जरूर करना चाहिए. हल्दी में पाया जाने वाला विशेष यौगिक टीबी होने के खतरे को भी कम करता है.
लहसुन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो कई बीमारियों के इलाज में उपयोग होता है. आयुर्वेद में भी क्षय रोग के इलाज में लहसुन का उपयोग किया जाता है. लहसुन खाने से टीबी की बीमारी का खतरा कम होता है. अगर आप रोजाना 2 कली लहसुन खाते हैं तो हृदय रोग, मोटापा, डायबिटीज से भी बचते हैं.
वैसे तो आंवले का सेवन पाचन तंत्र के लिए किया जाता है, लेकिन शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करनें आंवला काफी मददगार होता है. टीबी के मरीज को आंवला का सेवन जरूर करना चाहिए.
शरीर को मजबूत रखने के लिए दूध का सेवन हमेशा फायदेमंद होता है. टीबी के मरीज के लिए बादाम का दूध काफी फायदेमंद होता है. बादाम का दूध आसानी से पचन भी जाता है और मरीज को स्वस्थ्य होने में मदद करता है.
टीबी के मरीज को चाय का सेवन कम से कम करना चाहिए. डॉक्टर यह भी मानते हैं कि टीबी के मरीज को कॉफी का सेवन भी कम करना चाहिए. ऐसे समें ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद होता है.