टीबी कैसे फैलता है, कैसे करें बचाव ?

टीबी एक बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी है. फेफड़ों की टीबी आसानी से फैलती (transmission of tuberculosis) है. इस बीमारी से बचने के लिए कुछ आसान से उपाय भी हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 4, 2019 5:26 PM IST

टीबी को लेकर जो आम धारणा है कि यह किसी टीबी वाले इंसान के पास बैठने से हो सकती है. लेकिन सभी टीबी के साथ ऐसा नहीं होता है. टीबी की बीमारी कई प्रकार की होती है. सिर्फ फेफड़ों की टीबी बहुत नजदीक से बात करने या सांस लेने से एक दूसरे को फैल सकती है. कुछ लोगों में यह धारणा भी है कि टीबी पीढ़ी दर पीढ़ी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है टीबी जेनेटीक बीमारी नहीं है. Transmission of Tuberculosis की बात जब होती है तो सामान्यतया फेफड़ों की टीबी की बात होती है.

टीबी कैसे फैलता है ?

Transmission of Tuberculosis: यह सवाल कि टीबी कैसे फैलता है ? बहुत से लोग सर्च करते हैं. वैसे तो टीबी बैक्टीरिया से होने वाली खतरनाक बीमारी है. यह हवा के जरिए एक आदमी से दूसरे में फैल सकती है. फैलने वाली टीबी को फेफड़ों की टीबी के नाम से भी जाना जाता है. सबसे ज्यादा फेफड़ों की टीबी ही लोगों में होती है.

ऐसा नहीं है कि टीबी सिर्फ फेफड़ों में ही होती है. टीबी के कई प्रकार भी हैं. ब्रेन, यूट्रस, मुंह, किडनी गला, हड्डी जैसी जगहों पर भी टीबी की बीमारी हो सकती है. फेफड़ों के अलवा अन्य प्रकार की टीबी एक इंसान से दूसरे इंसान में नहीं फैलती है.

फेफड़ों की टीबी एक इंसान से दूसरे इंसान में खांसने, छींकने या मुंह-नाक से निकलने वाले तरल पदार्थ के संपर्क में आने से फैलती है. अगर आपके आस-पास किसी को फेफड़ों की टीबी है तो उससे उचित दूरी बनाकर रखना चाहिए. Transmission of Tuberculosis

किसको टीबी का ज्यादा खतरा ?

mode of transmission of tuberculosis in Hindi

कोई भी बीमारी किसी को भी हो सकती है लेकिन टीबी की बीमारी होने के कुछ कारण भी होते हैं. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उनमें टीबी की संभावना ज्यादा होती है. धूम्रपान करने वाले लोगों को भी टीबी का खतरा ज्यादा होता है. उन एरिया में भी टीबी के मरीज ज्यादा पाये जाते हैं जहां हवा खराब होती है.

रहन-सहन का स्तर भी कई बार टीबी होने का कारण होता है. एक ही घर में कई लोग एक साथ रहते हों और उस घर में नमी के साथ धूंआ भी रोजाना खूब होता हो तो टीबी का खतरा बढ़ जाता है.

टीबी से कैसे करें बचाव ?

किसी भी रोग से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना होता है. अगर आप हेल्दी डाइट लेते हैं और रोजाना शारीरिक मेहनत करते हैं टीबी की बीमारी से दूर रह सकते हैं.

अगर आपको टीबी के खतरे से बचकर रहना है तो अपने खाने में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करें. हेल्दी डाइट के साथ राइट टाइम पर डाइट लेने की आदत डालें.

भारत में टीबी की समस्या क्यों है ज्यादा गंभीर.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source