World No Tobacco Day 2021: तंबाकू से बढ़ रहीं हृदय संबंधी गंभीर समस्याएं ।
60 लाख लोग हर साल तंबाकू के सेवन से मर रहे हैं। भारत की यह संख्या तकरीबन 10 लाख प्रतिवर्ष है। इस बार वर्ल्ड नो तंबाकू दिवस की थीम 'तंबाकू और हृदय रोग' रखी गई है। इससे अभिप्राय है कि विश्व स्तर पर तंबाकू के कारण पैदा होने वाली हृदय और इससे जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं से लोगों को अवगत किया जाए।

















