कुष्ठ रोग का उन्मूलन जल्दी इलाज पर है निर्भर, जानें इस रोग के लक्षण, कारण और उपचार
कुष्ठ रोग के उन्मूलन के लिए जरूरी है कि इस बीमारी से जुड़ी गलत अवधारणाओं और अंधविश्वासों को दूर किया जाए। इसके लिए रोग, इसके इलाज के बारे में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। लोगों को समझना चाहिए कि जितनी जल्दी मरीज को इलाज मिले, उतना ही यह कारगर होता है।
