
International Family Day 2020 in Hindi, कोरोना काल में समझें परिवार का महत्व, स्वस्थ-सुखी परिवार के लिए टिप्स
परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे, तो निर्माण होता है एक हंसते-खेलते परिवार का, लेकिन इन दिनों लगभग सभी परिवारों की एक ही मानसिक स्थिति है। कोरोनावायरस के कारण लोग तनाव में जी रहे हैं। परिवार के किसी भी एक व्यक्ति के तनाव या बीमार रहने से परिवार की खुशियां कम होने लगती हैं। ऐसे में यह एक बड़ा प्रश्न उठता है कि किस तरह से गंभीर स्थितियों में भी परिवार के हर एक सदस्य को खुश रखा जाए?



