वर्ल्ड ब्रेन डे 2020, ब्रेन डिसऑर्डर क्या है और उसके प्रकार एवं लक्षण
आज 'वर्ल्ड ब्रेन डे 2020' (World Brain Day 2020) है। हर बार इस दिन को एक खास थीम के तहत सेलिब्रेट किया जाता है। इस वर्ष की थीम 'पार्किंसंस डिजीज (Parkinson’s Disease) है। पार्किंसस डिजीज के अलावा कई ऐसे ब्रेन डिसऑर्डर्स (Brain Disorders) हैं, जो बेहद घातक होते हैं। इनके बारे में जानना, इनके लक्षणों और कारणों को पहचानकर सही समय पर इलाज करवाने से जान बच सकती है।




