Domestic Violence: घरेलू हिंसा से परेशान महिलाओं की मदद करेंगे 'वन स्टॉप सेंटर', महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का इस योजना पर विशेष जोर
वन स्टॉप सेंटर निजी और सार्वजनिक दोनों जगहों पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक छत के नीचे समर्थन और सहायता प्रदान करते हैं. इन केंद्रों के जरिए हिंसा से प्रभावित 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों सहित सभी महिलाओं को मदद मुहैया कराई जाती है.













