DGCA का बयान मास्क ना पहनने वालों को अब एयरपोर्ट पर नहीं मिलेगी एंट्री, नियम ना मानने वालों को देना होगा जुर्माना
हवाई अड्डों या फ्लाइट में जो लोग इन नियमों का उल्घंघन करते पाए जाएंगे उन्हें फ्लाइट स्टार्ट होने से पहले प्लेन से उतारा भी जा सकता है। ऐसे लोगों को अनियंत्रित यात्री के तौर पर देखा जाएगा और उन्हें यात्रा करने से मना किया जा सकता है।








